शुक्रवार, 20 मार्च 2009
बेचारे इमाम साहब
ख़बर- स्वर्गीय संजय गाँधी के सुपुत्र वरुण गाँधी एक विशेष समुदाय के विषय में अपनी चुनावी सभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करके बुरे फंसे। मीडिया ने उन्हें बदनाम करने की कोई कसर न छोड़ी।
शैली की बात- बदनाम हुए तो क्या नाम न हुआ? सुना है जामा मस्जिद के शाही इमाम वरुण गाँधी की बढती लोकप्रियता से बहुत दुखी हैं। वो बेचारे तो रोज़ ही नमाज के बाद हिन्दुओं के बारे में वरुण गाँधी से भी बढ़िया-२ टिप्पणियां करते हैं पर ये मीडिया वाले उन पर ध्यान ही नहीं देते।
सोमवार, 6 अक्टूबर 2008
१० प्रतिशत की १०० प्रतिशत बात
ख़बर- पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने अमेरिका की प्रमुख 'वाल स्ट्रीट जर्नल' को दिए साक्षात्कार के दौरान जम्मू-कश्मीर में उपद्रव करने वालों को आतंकवादी कह कर संबोधित किया। यह पाकिस्तान के किसी बड़े नेता ने पहली बार कहा है। पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ तो उपद्रवियों को 'स्वतंत्रता सेनानी' कहा करते थे।(दैनिक जागरण)
शैली की बात- चलो श्रीमान १० प्रतिशत ने ही सही पर १०० प्रतिशत की बात तो कही।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)